शादी के बाद फिल्मी करियर को बाय-बाय बोल देंगी Sobhita Dhulipala? होने वाले पति नागा चैतन्य ने बताई सच्चाई

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला 04 दिसंबर को शादी रचाने वाले हैं। कपल कई सालों तक डेट करने के बाद अब एक होने जा रहे हैं। इसी बीच होने वाले दुल्हन नागा चैतन्य ने शोभिता को लेकर कुछ बात कही है। आइए जानते है कि नागा ने क्या कहा है।

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल 04 दिसंबर को सात फेरे लेने वाले हैं। शोभिता धुलिपाला ने हाल ही में सोशल मीडिया में अपने शादी के रस्मों की तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटो में शोभिता धुलिपाला बहुत प्यारी लग रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान होने वाले दुल्हे नागा चैतन्य ने खुलासा किया है कि उनकी होने वाली पत्नी शादी के बाद फिल्मी करियर को अलविदा बोलेगी की नहीं।

Sobhita Dhulipala

Sobhita Dhulipala

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला 4 दिसंबर को सात फेरे लेने वाले हैं। फैंस कपल को एक होता देखने का इंतजार कर रहे हैं। कपल कुछ साल डेट करने के बाद अब एक होने जा रहे हैं। इंटरव्यू में नागा चैतन्य ने अपनी शादी के बारे में बात कही है। इंटरव्यू के दौरान जब नागा चैतन्य से पूछा गया कि शादी के बाद उनकी होने वाली पत्नी फिल्मों में काम करेंगी की नहीं। इस पर एक्टर ने जवाब दिया-"'हां बिल्कुल फिल्मों में नजर आएंगी।" फैंस एक्टर की ये बात सुनकर बहुत बहुत खुश हो रहे हैं।

End of Feed