राम चरण की फिल्म 'द इंडिया हाउस' के सेट पर फटी पानी की टंकी, असिस्टेंट सिनेमैटोग्राफर और क्रू मेंबर घायल

साउथ सुपरस्टार रामचरण के फिल्म के शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में शूटिंग सेट में मौजूद कुछ लोग घायल हो गए हैं। 'द इंडिया हाउस' के सेट पर पानी की टंकी फट गई है। घायल लोगों को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

The India House: साउथ के सुपरस्टार राम चरण एक्टिंग करने के साथ अपना प्रोडक्शन हाउस भी चलते हैं। हाल ही में राम चरण के प्रोडक्शन हाउस में बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे के कारण कुछ लोग घायल भी हो गए है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार 'द इंडिया हाउस' के सेट पर पानी की टंकी फट गई है।

The India House Set

The India House Set

राम चरण की आने वाली फिल्म की शूटिंग शमशाबाद में चल रही थी। इस पिल्म का नाम द इंडिया हाउस है। शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया और समुद्र के सीन्स के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक बड़ा पानी का टैंक फट गया। इस हादसे के बाद पूरे शूटिंग सेट पानी-पानी हो गया और कैमरामैन को गंभीर चोटें आईं है और कई अन्य लोग भी घायल हो गए। अचानक आई बाढ़ जैसी स्थिति ने सेट के कुछ हिस्सों, महंगे कैमरा सेटअप और लाइटिंग उपकरणों को नुकसान पहुंचाया।

End of Feed