Vrushabha New Release Date: मोहनलाल की फिल्म को मिली नई रिलीज डेट, इस दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देगी 'वृषभ'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 9, 2025, 11:18 AM IST

Vrushabha New Release Date: साउथ के जाने-माने स्टार मोहनलाल (Mohanlal) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) की लीड रोल वाली फिल्म वृषभ (Vrushabha) की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म वृषभ अब इस दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। तो चलिए जानते हैं फिल्म कब रिलीज होगी।

Vrushabha New Release Date: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की अपकमिंग फैंटसी एक्शन फिल्म वृषभ (Vrushabha) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। मोहनलाल की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म से स्टार्स का कोई लुक वायरल हो जाता है, तो कभी फिल्म का कोई वीडियो लोगों का दिल जीत लेता है। इसके अलावा फिल्म की रिलीज डेट को लेकर खबरें सामने आती रहती हैं। मोहनलाल की ये फिल्म पहले इसी साल 16 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब इन सब के बीच फिल्म वृषभ की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं मोहनलाल की फिल्म वृषभ अब कब बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

Vrushabha New Release Date

Image Source: Vrushabha Movie

'वृषभ' की नई रिलीज डेट आई सामने

मोहनलाल एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म वृषभ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म वृषभ की नई रिलीज डेट है। फैंस को फिल्म वृषभ के लिए लंबा इंतजार करने पड़ेगा। मेकर्स ने फिल्म वृषभ की जो नई रिलीज डेट बताई है वो इस महीने की भी नहीं है। 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली मोहनलाल की फिल्म वृषभ अब 25 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। मेकर्स ने फिल्म वृषभ की नई रिलीज डेट का ऐलान एक धांसू वीडियो के साथ किया है। इस फिल्म वृषभ के इस वीडियो में मोहनलाल धांसू एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। मोहनलाल के एक्शन सीन्स को देखने के बाद लोग काफी हैरान नजर आ रहे हैं। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

End of Feed