Thangalaan: रिलीज हुआ विक्रम की धांसू फिल्म तंगलान का टाइटल ट्रैक 'तंगलान वॉर', जाने कब रिलीज होगी फिल्म

तं​गलान का मच अवेटेड टाइटल ट्रैक आखिरकार रिलीज हो गया है। चियान विक्रम और मालविका मोहनन स्टारर पा. रंजीत की फिल्म के ट्रेलर ने फैंस के बीच एक मजबूत प्रभाव डाला है। वही अब इस फिल्म का टाइटल ट्रैक जमकर वायरल हो रहा है।

तंगलान का मच अवेटेड टाइटल ट्रैक आखिरकार रिलीज हो गया है। चियान विक्रम और मालविका मोहनन स्टारर पा. रंजीत की फिल्म के ट्रेलर ने फैंस के बीच एक मजबूत प्रभाव डाला है। ऐसे में अब, टाइटल ट्रैक "तंगलान वॉर" की रिलीज के साथ फैंस इस एपिक यूनिवर्स में और भी गहराई से जुड़ गए हैं और बेस्रबी से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Thangalaan

Thangalaan

कोलार गोल्ड फील्ड्स की है कहानी

जीवीप्रकाश द्वारा कंपोज्ड यह गाना अपने नाम की तरह ही जोश से भरा है। साथ ही एक अनोखे म्यूजिकल जर्नी पर ले जाता है। कहना गलत नहीं होगा की फिल्म के लिए इस दमदार गाने ने स्टेज तैयार कर दिया है। तंगलान साउथ की एक और बड़ी फिल्म होगी। यह कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) की सच्ची कहानी बताती है, जब अंग्रेजों ने इसे खोजा और अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल किया।

End of Feed