Atlee Kumar’s next With Vijay Sethupathi: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक एटली कुमार (Atlee Kumar) के बैनर तले बनी वरुण धवन 'बेबी जॉन' (Baby John) लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी अहम भूमिका में नजर आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि ऑडियंस का मजा दोगुना करने के लिए एटली कुमार ने 'बेबी जॉन' में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का भी कैमियो करा दिया है। 'बेबी जॉन' की चर्चा के बीच अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि एटली कुमार ने अपने प्रोडक्शन हाउस में बनने जा रही एक थ्रिलर मूवी के लिए साउथ की फिल्मों के लोकप्रिय एक्टर विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) संग हाथ मिलाया है।
विजय सेतुपति के साथ लगी एटली कुमार की नेक्स्ट थ्रिलर
पिंकविला से जुड़े सूत्रे के अनुसार एटली कुमार द्वारा निर्मित इस थ्रिलर में विजय सेतुपति को अहम रोल में देखा जाएगा। फिल्म को मुराद खेतानी डायरेक्ट करते नजर आएंगे। मुराद खेतानी, विजय सेतुपति और एटली कुमार की ये तिकड़ी यकीनन बड़े परदे पर तहलका मचाती नजर आएगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 2025 के फर्स्ट क्वार्टर में शुरू कर दी जाएगी। मेकर्स इसे 2025 के अंत तक रिलीज करने की प्लानिंग में हैं। यह एक शानदार सब्जेक्ट पर बेस्ड होगी, जो ऑडियंस को पसंद आने वाली है।
मुराद खेतानी ने भी इस नए प्रोजेक्ट की पुष्टि की थी। डायरेक्टर ने कहा था कि उनके पास एक मूवी है। एटली सुर और वो इस तमिल पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाएगी। मुराद खेतानी ने यह भी कहा था कि वो जल्द ही इस फिल्म की घोषणा करेंगे।
