जूनियर NTR और Janhvi Kapoor के अश्लील AI वीडियो पर भड़के विजय देवरकोंडा, चिरंजीवी भी गुस्से से हुए लाल

Janhvi Kapoor And JR. NTR Morphed Video: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर का एक एआई से बनाया गया मॉर्फ्ड वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर चिरंजीवी और विजय देवरकोंडा ने गुस्सा जाहिर किया है।

Janhvi Kapoor And JR. NTR Morphed Video: फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और जूनियर एनटीआर (jr. NTR) की जोड़ी काफी पसंद की गई थी। ये फिल्म रिलीज के दौरान भी जाह्नवी के लुक की वजह से चर्चा में थीं और अब सोशल मीडिया पर फिल्म के गाने 'चुट्टामल्ले' का एक एआई से बनाया गया मॉर्फ्ड वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को बनाने वालों पर जूनियर एनटीआर अपनी भड़ास निकाल चुके हैं और अभिनेता ने ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात की है। वहीं, अब इस मामले पर साउथ अभिनेता चिरंजीवी और विजय देवरकोंडा की प्रतिक्रिया आई है। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: हैदराबाद इवेंट में Farrhana Bhatt को देख बेकाबू हुई भीड़, फंसीं एक्ट्रेस; भगदड़ जैसे हालातों पर यूं जताई चिंता

Celebs react on Janhvi Kapoor And JR. NTR Morphed Video

Celebs react on Janhvi Kapoor And JR. NTR Morphed Video (photo credit- instagram)

    विजय देवरकोंडा ने निकाली भड़ास

    विजय देवरकोंडा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने जूनियर एनटीआर और जाह्वनी कपूर का सपोर्ट किया। इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता ने लिखा, 'हम पूरी तरह से बहुत निचले स्तर पर पहुंच गए हैं.। जो भी इसके लिए जिम्मेदार है, उसे बिल्कुल नहीं बख्शा जाना चाहिए। उन्हें कड़ी से कड़ी कानूनी सजा मिलनी चाहिए और ऐसा उदाहरण पेश किया जाना चाहिए कि दूसरे लोग ऐसा करने से पहले सोचें. हमें इसे ऐसे ही जाने नहीं देना चाहिए।' Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कोर्ट केस और खराब रिश्तों के बाद Salman Khan ने कैसे सुधारी बिगड़ी इमेज? सालों बाद छलका दर्द

      विजय ने कानून की दी धमकी

      विजय देवरकोंडा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'हम एक-दूसरे के प्रति इतने असंवेदनशील कब हो गए? कैसी परवरिश हो रही है? हम किस तरह के समाज में रह रहे हैं, जहां किसी को नीचा दिखाने में लोगों को खुशी मिलती है? आज पूरी दुनिया इस बात पर चर्चा और चिंता कर रही है कि AI लोगों की नौकरियां छीन सकता है और उनके काम को प्रभावित कर सकता है, लेकिन कुछ लोग इसी तकनीक का इस्तेमाल ऐसी बेवकूफी करने के लिए कर रहे हैं। ये डिजिटल रूप से यौन उत्पीड़न के बराबर है। कानून को ऐसे मामलों को पूरी गंभीरता से लेना चाहिए और इस मामले के खिलाफ खड़ी टीम को मेरा पूरा समर्थन है।'

      चिरंजीवी ने स्पेशल सेल बनाने की कही बात

      साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और घटना की निंदा करते हुए इसे क्रूर, शर्मनाक और पूरी तरह अस्वीकार्य का टैग दिया है। अभिनेता ने बताया कि किसी भी महिला का ऐसा आपत्तिजनक वीडियो देखकर वह परेशान हैं और उनका मानना है कि ये किसी के साथ भी हो सकता है, इसलिए इन गलत काम के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। अभिनेता चिरंजीवी ने ऐसी घटनाओं को मजाक में लेकर नजरअंदाज नहीं करने के लिए कहा है और दोषियों को कानून के तहत जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। अभिनेता ने अपने पोस्ट में दावा किया कि वह इस मामले को तेलुगु फिल्म चैंबर, प्रोड्यूसर्स काउंसिल और इंडस्ट्री से जुड़ी अन्य संस्थाओं के सामने उठाएंगे और एक अलग से कमेटी-सपोर्ट सेल बनाने की सिफारिश करेंगे, जो साइबर क्राइम अधिकारियों के साथ मिलकर प्रभावित लोगों की मदद करेगी।

      End of Feed