रिलीज से पहले लीक हुई Varanasi की कहानी, Mahesh Babu की मास्टरमाइंड से होगी जोरदार टक्कर

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 8, 2026, 04:07 PM IST

Varanasi Plot Leak: महेश बाबू (Mahesh Babu) की फिल्म वाराणसी (Varanasi) का प्लॉट लीक हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में महेश बाबू एक गहरा शिव भक्त बनेंगे, जो एक शक्तिशाली मास्टरमाइंड के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

Varanasi Plot Leak: साउथ के जाने-माने स्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) और डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म वाराणसी (Varanasi) इन दिनों काफी खबरों में है। फिल्म वाराणसी को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म वाराणसी से महेश बाबू का लुक सामने आया था। फिल्म वाराणसी से सामने आए महेश बाबू के लुक को लोगों ने काफी पसंद किया था। इन अपडेट्स के सामने आने के बाद फैंस फिल्म का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। इन इन सब के बीच फिल्म वाराणसी की स्टोरी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरी खबर। (ये पढ़ें: 'वाराणसी' को 2 पार्ट्स में रिलीज करेंगे एसएस राजामौली, 'धुरंधर' की सफलता देख लिया फैसला?)

Varanasi Plot Leak

'वाराणसी' की कहानी हुई लीक Pic Credit: Varanasi Movie

लीक हुई फिल्म की कहानी

महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म वाराणसी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म से जुड़ा एक अपडेट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी ऑनलाइन लीक हो गई है। एसएस राजमौली की फिल्म पर काम कर रही VFX कंपनी ने प्रोजेक्ट की ज्यादा डिटेल्स बताए बिना सिनोप्सिस के अपलोड कर दी। ये सिनोप्सिस अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया है। सिने साइट की वेबसाइट पर दी गई सिनोप्सिस में लिखा है कि 'एक शिव भक्त समय के पार एक खतरनाक यात्रा पर निकलता है ताकि एक खोए हुए ब्रह्मांडीय शक्तिशाली वस्तु को ढूंढ सके। जैसे-जैसे वो सदियों से छिपे प्राचीन रहस्यों को जोड़ता है, उसे अपनी मिशन की सच्चाई का पता चलता है वो ताकत जो उसे इस रास्ते पर ले आई है, वो एक चालाक मास्टरमाइंड है जिसका सपना है पूरी दुनिया पर हमेशा के लिए पूर्ण नियंत्रण।' (ये भी पढ़ें:'मेरे करियर के लिए बहुत...' फिल्म वाराणसी पर टिका है प्रियंका चोपड़ा का भविष्य)

दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म वाराणसी को दो पार्ट में बांटा जा सकता है। डेवलपमेंट से जुड़े एक सूत्र ने प्रकाशन को बताया, 'वाराणसी के लिए तीन घंटे से ज्यादा समय भी काफी नहीं होगा। वे इसे दो भागों में बनाने पर विचार कर रहे हैं।' साथ ही उन्होंने कहा, 'राजमौली और उनकी टीम को लगता है कि इस विस्तार वाले फॉर्मेट से उन्हें बिना कहानी को और ज्यादा विस्तार से बताने की आजादी मिलेगी।'

'वाराणसी' की कहानी हुई लीक Pic Credit: Varanasi Movie

कब रिलीज होगी फिल्म

महेश बाबू की फिल्म वाराणसी अगले साल यानी अप्रैल 2027 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में महेश बाबू के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम रोल में है।

End Article
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। ...

End of Feed