Varanasi First Review: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग मूवी को बताया "Incredible"

Varanasi First Review: भारतीय डायरेक्टर एस.एस. राजामौली इन दिनों अपनी नई मूवी वाराणसी को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा दिखाई देंगे। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए निक जोनस ने कहा है कि राजामौली की ये मूवी सिनेमाईजगत की अगली बड़ी मूवी है, जो सबको चौंकाएगी।

Varanasi First Review: भारतीय फिल्मकार एसएस राजामौली जल्द ही अपनी नई मूवी वाराणसी लेकर दर्शकों के सामने होंगे, जिसका प्रमोशन इन दिनों चल रहा है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म वाराणसी के लिए प्रियंका चोपड़ा ने काफी मेहनत की है, जिस बारे में निक जोनस ने बात करते हुए कहा है कि उनकी पत्नी की ये मूवी सिनेमाईजगत की अगली बड़ी मूवी है, जो हर किसी को हैरान कर देगी। निक जोनस ने अभी पूरी फिल्म नहीं देखी है लेकिन उन्हें फिल्म के बारे में काफी हद तक जानकारी है कि एसएस राजामौली क्या बना रहे हैं? यही कारण है कि निक जोनस ने वाराणसी को लेकर इतनी बड़ी बात बोली है। (इसे भी पढ़ें: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 में हुई प्रकाश राज की एंट्री, बॉक्स ऑफिस पर होगी मोटी कमाई)

Varanasi Review

Image Source: TNN

निक जोनस ने की फिल्म वाराणसी की तारीफ

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा चाहें अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में कितने ही बिजी क्यों ना हो लेकिन दोनों एक-दूसरे के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं। ये दोनों हमेशा कोशिश करते हैं कि अपनी-अपनी जिंदगी में चल रही चीजें एक-दूसरे के साथ शेयर करें। प्रियंका इन दिनों वाराणसी में व्यस्त हैं, जिसको वो ग्लोबली प्रमोट भी कर रहे हैं। निक ने इस फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, "प्रियंका पिछले 14 महीनों से वाराणसी शूट कर रही हैं। इसे राजामौली बना रहे हैं, जिन्होंने ट्रिपल आर बनाई थी। ये भारत की ही नहीं बल्कि दुनिया की अगली बड़ी फिल्म होगी। फिल्म का काम बहुत ही कमाल का चल रहा है।" (इसे भी पढ़ें: 'मैंने सबकुछ छोड़ दिया...' बेटे यशवर्धन पर आई बात तो गोविंदा ने सुनीता को दिया मुंहतोड़ जवाब!!)

निक जोनस ने फिल्म के साथ-साथ भारतीय म्यूजिक की भी जमकर तारीफ की और बताया "भारतीय सिनेमा तो कमाल का है ही, इसके साथ-साथ वहां का म्यूजिक भी कमाल का है। भारत का म्यूजिक काफी डिफरेंट है, जिसका मजा पूरी फैमिली के साथ उठाया जा सकता है।" निक जोनस ने जिस तरह से फिल्म वाराणसी की तारीफ की है, उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में प्रियंका चोपड़ा की इस मूवी का नाम हर किसी की जुबान पर होगा।

End of Feed