खुद को भगवान समझ बैठी Urvashi Rautela? कर दी साउथ में अपना बड़ा मंदिर बनवाने की मांग

उर्वशी रौतेला की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस एक्ट्रेस को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। एक्ट्रेस हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी हुई रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने नाम का मंदिर बनेवाने की इच्छा जाहिर की है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अक्सर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में उर्वशी रौतेला ने एक और बड़ा बयान दे दिया है, जिसके बाद लोग उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं। उर्वशी रौतेला ने खुद का मंदिर बनवाने की इच्छा जाहिर की है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela

उर्वशी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा की वो अपने नाम का एक मंदिर चाहती है। साथ ही उन्होंने इच्छा जाहिर की ये मंदिर साउथ में भी हो। अब एक्ट्रेस के इस बयान के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा-" कसम से इतनी सुंदर लगती थी पहले ये.. लेकिन इसकी बातें सुनकर खूबसूरत तो जो गायब ही हो गई है।" दूसरे ने कहा-"यहां अंधभक्त और पागलों की कमी नहीं है।" तीसरे ने कहा-"शर्म आनी चाहिए उसे अपनी तुलना भगवान से करने पर।" चौथे ने कहा-"कितने मज़ेदार हैं मंदिर के लायाक है ये?

End of Feed