Thalapathy Vijay Family Celebration TVK: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) अब राजनीति में भी तहलका मचा रहे हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की गिनती चल रही है और शुरुआती रुझानों में उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) जबरदस्त बढ़त बना रही है। इस खबर के सामने आने के बाद थलापति विजय के फैंस के साथ-साथ परिवार के लोग भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में थलापति विजय के परिवार का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में परिवार के लोग जमकर जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इस वायरल वीडियो में क्या खास। (ये भी पढ़ें: Jana Nayagan हुई पोस्टपोन? Thalapathy Vijay को लगा तगड़ा झटका)
थलापति विजय के परिवार में जश्न का माहौल (Image Source: ANI/ Pinterest )
थलापति विजय के परिवार ने मनाया जश्न
एक्टर थलापति विजय एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह थलापति विजय के परिवार का एक वीडियो है। इस वीडियो में थलापति विजय का परिवार एक्टर की जीत के बाद जश्न मनाता नजर आ रहा है। थलापति विजय के परिवार के ने एक साथ सीटी बजाकर जश्न मनाया। थलापति विजय के परिवार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इस वायरल हो रही वीडियो में परिवार के सदस्य डांस कर रहे हैं, जोर-जोर से Whistle Podu का नारा लगा रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। (ये भी पढ़ें: थलापति विजय ने पत्नी संगीता संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, अफेयर की खबरों पर कह डाली ये बड़ी बात)
थलापति विजय के परिवार में जश्न का माहौल (Image Source: ANI/ Pinterest )
इतनी सीटों पर आगे है थलापति विजय की पार्टी
एक्टर थलापति विजय की पार्टी TVK अभी 100 से ज्यादा सीटो पर आगे चल रही है। थलापति विजय की पार्टी ने सभी को हैरान कर दिया है। जहां लगभग सारे एग्जिट पोल थलापति विजय की पार्टी हरा रहे थे, लेकिन जब गिनती शुरू हुआ, सारा गेम बदल गया। माना जा रहा है कि थलापति विजय अब तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।
अभी तक नहीं रिलीज हुई लास्ट फिल्म
एक्टर थलापति विजय की लास्ट फिल्म जन नायगन की रिलीज काफी दिनों से अटकी हुई है। फिल्म जन नायगन को जनवरी में रिलीज किया जाना था, लेकिन अभी तक ये मूवी बड़े पर्दे पर दस्तक नहीं दे पाई है।
