Trisha Krishnan Cryptic Post: साउथ कलाकार Thalapathy vijay ने बीते दिन तमिलनाडु सीएम पद की शपथ ली, जिस समारोह में अदाकारा तृषा कृष्णन भी पहुंची थीं। तृषा कृष्णन समारोह की हाइलाइट रहीं, जिन पर सभी की निगाहें थीं। जहां कई लोग तृषा को देखकर खुश हुए तो कई सारे लोगों ने उनकी आलोचना भी की। तृषा ने शपथ समारोह के 24 घंटों के अंदर ही अपने आलोचकों को जवाब दिया है और सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में तृषा ने लिखा है कि प्यार की आवाज हमेशा सबसे ऊंची रहती है। (ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के CM बने थलापति विजय, इस वजह से पत्नी-बच्चों ने शपथ ग्रहण से बनाई दूरी)
Trisha krishnan cryptic post after thalapathy vijay's oath ceremony (Image Source: Twitter/X)
Trisha Krishnan का क्रिप्टिक पोस्ट इंटरनेट पर हुआ वायरल
अदाकारा तृषा कृष्णन ने सोशल मीडिया पर कुछ देर पहले ही एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने "Love Is Always Louder" लिखा है। इस पोस्ट के जरिए तृषा ने कहीं ना कहीं उन लोगों की बोलती बंद करने की कोशिश की है, जो उन्हें शपथ समारोह में शामिल होने के लिए ताने मार रहे थे। कई लोगों को ऐसा लगता है कि तृषा ने विजय की शादी तोड़ी है, जिस कारण लोग उनसे नाराज हैं। तृषा का ये पोस्ट उन्हीं लोगों के लिए जवाब है ताकि उन्हें समझ आ जाए कि प्यार तृषा-विजय की जिंदगी में क्या स्थान रखता है। (ये भी पढ़ें: Jana Nayagan: 14 दिनों में रिलीज हो सकती है थलापति विजय की फिल्म, प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा अपडेट)
Trisha Krishnan cryptic post
