Yash Photos Leaked From Toxic Set: साउथ के सुपरस्टार यश ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। यश ने 'केजीएफ' के जरिए केवल देशभर में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपने नाम का परचम लहराया था। यश (Yash) ने यूं तो 'केजीएफ 3' का ऐलान किया है, लेकिन इससे इतर वह जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) में भी नजर आने वाले हैं। यश ने पिछले साल ही इस फिल्म का ऐलान किया था, जिसका निर्देशन गीतू मोहनदास (Geethu Mohandas) करेंगे। खास बात तो यह है कि यश की 'टॉक्सिक' के सेट से कुछ तस्वीरें भी लीक हुई हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें: Swatantrya Veer Savarkar Box Office Day 1: औंधे मुंह गिरी रणदीप हुड्डा की फिल्म, खाते में आए महज इतने रुपये
'टॉक्सिक' (Toxic) के सेट से सामने आई इन तस्वीरों में यश मरून रंग की टी-शर्ट में नजर आए। सेट पर वह टीम के साथ चर्चा करते दिखे। मानो कड़ाके की धूप में यश और 'टॉक्सिक' की पूरी टीम काम कर रही हो। इन लीक तस्वीरों को देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। फोटोज में यश (Yash) का अवतार देख फैंस मान बैठे हैं कि वह अब 'टॉक्सिक' के जरिए पर्दे पर तूफान मचाने वाले हैं।
'टॉक्सिक' में यश की हीरोईन बनेगी ये बॉलीवुड हसीना
'टॉक्सिक' (Toxic) को लेकर खबर आई थी फिल्म में करीना कपूर, यश (Yash) के साथ मुख्य भूमिका अदा कर सकती हैं। यहां तक कि खुद करीना कपूर ने भी कहा था कि उनके पास साउथ की पैन इंडिया मूवी है, जो कि बिग बजट होने वाली है। ऐसे में लोगों को भी लगने लगा था कि यश की हिरोईन कोई और नहीं बल्कि करीना कपूर बनने वाली हैं। लेकिन टाइम्स नाउ की एक्सक्लुसिव खबर के मुताबिक, यश के साथ फिल्म में करीना कपूर नहीं बल्कि कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका अदा करेंगी। हालांकि इस बात पर अभी मेकर्स की ओर से जवाब आना बाकी है।
