Siddhant Nag को डेट कर रहीं 'टॉक्सिक' की हीरोइन Rukmini Vasanth !! पुरानी फोटो हुई वायरल

Rukmini Vasanth dating Siddhant Nag: साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत अपने पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। इस समय एक्ट्रेस की फोटोग्राफर सिद्धांत नाग के साथ एक फोटो वायरल हो रही है, जिसे देख लोगों ने इनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

Rukmini Vasanth dating Siddhant Nag: रुक्मिणी वसंत साउथ इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक हैं। 'कांतारा: चैप्टर 1' की सफलता के बाद रुक्मिणी वसंत ने दर्शकों के बीच तगड़ी लोकप्रियता हासिल की है। इस मूवी में रुक्मिणी वसंत ने राजकुमारी कनकवती का किरदार निभाया था, जो फैन्स को खूब पसंद आया था। एक्टिंग करियर के साथ-साथ अब रुक्मिणी वसंत अपनी लव-लाइफ के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की एक फोटो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो फोटोग्राफर सिद्धांत नाग के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो को देख लोगों ने दोनों के रिश्ते में होने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

Rukmini Vasanth dating Siddhant Nag

Pic Credit: Instagram

फोटो देख डेटिंग की लगाए गए कयास

इस फोटो में रुक्मिणी को सिद्धांत के कंधे पर सर रखे हुए देखा जा सकता है। कैमरे के सामने पोज देते हुए उन्होंने सिद्धांत का हाथ पकड़ा हुआ है। यह फोटो साल 2023 में 12 जून को क्लिक की गई थी। 2022 में एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सिद्धांत नाग ने एक प्यारी सी फोटो के साथ रुक्मिणी वसंत को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एष्टु। एष्टु। एष्टु? सकाष्टु। जन्मदिन मुबारक हो रुक्मिणी वसंत। आपकी मुस्कान, स्नैक्स और मस्ती से भरा यह साल मुबारक हो।' हालांकि रुक्मिणी वसंत और सिद्धांत नाग में से किसी ने भी एक-दूसरे को डेट करने की खबरों की पुष्टि नहीं की है।

End of Feed