Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म जेलर-2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अब केरल में इस फिल्म की शूटिंग हो रही है। अब रजनीकांत की फिल्म में एक हसीना की एंट्री हुई है, जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी है। आइए जानते हैं कि वो एक्ट्रेस कौन है।
jailer-2
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की शूटिंग इस समय जोरों से चल रही है। इस बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं। हाल ही में साउथ की फेमस एक्ट्रेस राम्या कृष्णन ने लिखा- “पदयप्पा को 26 साल और जेलर 2 की शूटिंग का पहला दिन।” इस पोस्ट को देखकर फैस काफी ज्यादा खुश है और एक्ट्रेस को फिल्म में देखने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें पदयप्पा में राम्या और रजनीकांत की जोड़ी दिखाई दी थी अब 26 साल बाद फिर दोनों की जोड़ी दिखाई देने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार जेलर-2 में राम्या, रजनीकांत के किरदार मुथुवेल पांडियन की पत्नी विजया पांडियन उर्फ विजी के रोल में नजर आएंगी।
खूबसूरत लोकेशन्स पर हो रही शूटिंग
बता दें ‘जेलर 2’ की शूटिंग इस समय केरल के 'अट्टापडी' में चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में मिरना भी खास रोल में नजर आने वाली है। जेलर 2 को सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। रजनीकांत की फिल्म की शूटिंग सबसे पहले चेन्नई में शुरू हुई थी और अब यह केरल के खूबसूरत लोकेशन्स में शूट हो रही है। शूटिंग पर जाते हुए रजनीकांत का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। ‘जेलर’ फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी।
