Mr Bachchan और Double iSmart में होगा महाक्लैश, किसका बजेगा डंका?

Mr Bachchan and Double iSmart: 15 अगस्त, 2024 को बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश देखने के लिए मिलने वाला है। इस दिन कोई एक दो नहीं बल्कि पांच फिल्में रिलीज होने वाली हैं। वही 15 अगस्त को साउथ की दो बड़ी फिल्मों में टक्कर होने वाली है।

Mr Bachchan and Double iSmart: सिनेमा जगत में बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का टकराना आज कोई नई बात नहीं है। पहले भी फिल्मों का आपस में क्लैश देखने के लिए मिलता रहा है। फिर इसमें किसी को फायदा होता है तो किसी को नुकसान। इसी बीच साउथ की दो फिल्मों के बीच बड़ा क्लैश होने वाला है। आइए जानते हैं ये फिल्म कब रिलीज होने वाली है और कौन सा एक्टर इस फिल्म में नजर आने वाले है।

Mr Bachchan and Double iSmart

Mr Bachchan and Double iSmart

15 अगस्त, 2024 को बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश देखने के लिए मिलने वाला है। इस दिन कोई एक दो नहीं बल्कि पांच फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के बॉक्स ऑफिस पर ये सबसे बड़ी टक्कर हो सकती है। मेगा फिल्म स्टार रवि तेजा की मिस्टर बच्चन और राम पोथिनेनी स्टारर डबल आईस्मार्ट रिलीज होने वाली है। दोनों आने वाली फिल्में 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इस बीच मिस्टर बच्चन के निर्देशक हरीश शंकर ने डबल आईस्मार्ट के साथ रिलीज डेट क्लैश पर प्रतिक्रिया दी है।

End of Feed