The Raja Saab : प्रभास की फिल्म में बोमन ईरानी का दमदार रोल, जन्मदिन के दिन मेकर्स ने किया फर्स्ट लुक का खुलासा

The Raja Saab Boman Irani look : प्रभास की अपकमिंग मूवी 'द राजा साहब' में बॉलीवुड के दमदार एक्टर बोमन-ईरानी की एंट्री हो गई है। इस हॉरर-कॉमेडी मूवी में बोमन ईरानी क्या तड़का लगाने वाले हैं यह देखना दिलचस्प होगा। इससे पहले उनका फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है, उसपर नजर डालते हैं।

The Raja Saab Boman Irani look : बाहुबली स्टार प्रभास( Prabhas ) की अगली फिल्म 'द राजा साहब ' का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की कहानी इसके फर्स्ट लुक के साथ से ही दिलचस्प लग रही है। मूवी के पोस्टर से लेकर इसकी स्टारकास्ट तक पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं। प्रभास करीब दो साल बाद बड़े परदे पर आ रहे हैं, यह भी देखना दिलचस्प होने वाला है। हाल ही में 'द राजा साहब' के मेकर्स ने मूवी से नए किरदार का पोस्टर शेयर किया है। यह किरदार कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी( Boman Irani) कर रहे हैं। आज उनका जन्मदिन है और जन्मदिन के मौके पर बोमन ईरानी का धांसू लुक जनता के सामने पेश हुआ है।

The Raja Saab

Image Source: X

बोमन ईरानी का फर्स्ट लुक

द राजा साहब( The Raja Saab) के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टर बोमन ईरानी( Boman Irani) की फोटो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, " वो जो हमेशा सच्चाई और रहस्यमय के बीच खड़ा" इस पोस्टर में बोमन ईरानी एकदम दमदार नजर आ रहे हैं। उनके बाल लंबे और ग्रे हैं , आंखों पर गोल-गोल चश्मा और हाथ में एक छड़ी। बोमन ईरानी का ये लुक एकदम रहस्यमयी नजर आ रहा है। आज उनका जन्मदिन भी है, पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी। बोमन ईरानी के लुक पर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि बोमन काफी दमदार लग रहे हैं।

End of Feed