'द राजा साब' का टीचर लीक होते ही भड़के मेकर्स, चेतावनी देते हुए कहा- 'कोई कंटेंट मिला तो सख्त...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 13, 2025, 04:23 PM IST

The Raja Saab Teaser Leak: साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) का टीजर 16 जून 2025 को रिलीज होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही इसका कुछ कंटेंट ऑनलाइन लीक हो गया। जिसको लेकर मेकर्स काफी परेशान नजर आ रहे हैं। अब मेकर्स ने एक चेतावनी भी जारी की है।

The Raja Saab Teaser Leak: साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास (Prabhas) की मोस्ट अवेटेड फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। प्रभास की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले मेकर्स ने फिल्म के टीजर को रिलीज करने की डेट का ऐलान किया था। मेकर्स ने फिल्म के टीजर को रिलीज करने के लिए 16 जून का दिन चुना था लेकिन उससे पहले ही इसका कुछ कंटेंट ऑनलाइन लीक हो गया। जिसके बाद मेकर्स अब इसको लेकर थोड़ा सख्त हो गए हैं। अभी हाल ही में एक पोस्ट लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की चेतावनी दे डाली है।

The Raja Saab Teaser Leak

टीजर लीक होने पर भड़के मेकर्स

प्रभास की फिल्म द राजा साब एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। अभी हाल ही में फिल्म द राजा साब का टीजर रिलीज से पहले ही लीक हो गया। टीजर के कुछ सीन्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस टीजर लीक की घटना पर फिल्म द राजा साब के मेकर्स काफी भड़क गए हैं और लोगों के खिलाफ सख्त चेतावनी भी दे डाली है। इससे जुड़ा एक पोस्ट भी सामने आया है। इस पोस्ट फिल्म के मेकर्स ने लिखा कि 'अगर 'द रजा साब' की कोई लीक कंटेंट मिला, तो सख्त एक्शन लिया जाएगा और हैंडल्स को तुरंत सस्पेंड कर दिया जाएगा। हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि आप हमारे साथ मिलकर इस एक्सपीरियंस को प्रोटेक्ट करें।'

End of Feed