The Paradise X Review: नानी की फिल्म को मिला मिक्स रिएक्शन, एक्शन और एक्टिंग की हुई तारीफ

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 24, 2026, 11:06 AM IST

The Paradise X Review: नानी की मच अवेटेड फिल्म द पैराडाइज सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। तो चलिए जानते हैं लोग क्या लिख रहे हैं।

The Paradise X Review: साउथ के जाने-माने स्टार नानी (Nani) की फिल्म द पैराडाइज (The Paradise) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही काफी बज बना हुआ था और अब फिल्म का पहला शो के बाद दर्शकों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लोगों की राय एक जैसी नहीं है। कुछ दर्शकों ने नानी की एक्टिंग, फिल्म के विजुअल्स, एक्शन और माहौल की तारीफ की है, तो कुछ ने कहानी और खासकर दूसरे हाफ पर सवाल उठाए हैं। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म द पैराडाइज को लेकर लोगों का रिएक्शन कैसा है।

The Paradise X Review

फिल्म द पैराडाइज का एक्स रिव्यू (Image Source: The Paradise Movie)

नानी की एक्टिंग की हुई तारीफ

‘द पैराडाइज’ में नानी जदल के किरदार में नजर आ रहे हैं। दर्शकों के शुरुआती रिएक्शन में उनकी परफॉर्मेंस की खास तौर पर तारीफ देखने को मिल रही है। कई लोगों ने उनके लुक, बॉडी लैंग्वेज और एक्शन सीन्स को फिल्म की बड़ी ताकत बताया है। नानी ने इस फिल्म के लिए अपना लुक भी काफी बदला है। उनके किरदार के लंबे बाल, रफ लुक और आक्रामक अंदाज को लेकर भी दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। फिल्म समीक्षाओं में भी उनकी फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन और एक्शन सीन्स में मेहनत का जिक्र किया गया है।

End of Feed