चियान विक्रम की फिल्म 'तंगलान' कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। अब जल्द ही ये फिल्म हिंदी भाषा में भी रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था। आइए जानते कितने दिनों के बाद आप हिंदी में तंगलान का मजा ले सकते हैं।
Thangalaan
15 अगस्त को रिलीज हुइ तंगलान अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। इस फिल्म के विजुअल्स, बेहतरीन परफॉर्मेंस और दमदार कहानी को फैंस ने बहुत पसंद किया है। अब बस 5 दिनों के बाद यानी 06 सितंबर 2024 को चियान विक्रम की फिल्म का इंतजार खत्म हो जाएगा। हाल ही में मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर किया है। उस पोस्टर पर तंगलान इन 5 डेज लिखा हुआ है। साथ ही फोटो शेयर करते हुए लिखा- सोने की खोज और न्याय की खोज के बारे में एक क्लासिक कहानी।
क्या है तंगलान की कहानी
तंगलान की कहानी कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) की असल कहानी है। जब अंग्रेजों ने इसकी खोज की थी। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से अंग्रेजों ने अपने फायदे के लिए इन गोल्ड फील्ड्स में लूटपाट की। इस फिल्म के दमदार विजुअल्स देख आप दीवाने हो जाएंगे।
ये सितारे आए थे नजर
इस फिल्म में चियान विक्रम, पार्वती, मालविका मोहनन, पसुपति, डेनियल काल्डाकिरोन नजर आए है।
