थलापति विजय की TVK के पदाधिकारी पर लगा सेक्सुअल असॉल्ट का आरोप, Chinmayi Sripada ने कहा- 'सब एक जैसे है...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 7, 2026, 10:57 AM IST

Chinmayi Sripada on TVK Member Case: थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की पार्टी TVK पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगे है। इसको लेकर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा (Chinmayi Sripada) ने रिएक्शन दिया है।

Chinmayi Sripada on TVK Member Case: साउथ के जाने-माने स्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने फिल्मों के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में धमाल मचा दिया है। थलापति विजय की पार्टी TVK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में धमाल मचा दिया है। 100 से ज्यादा सीट जीतकर TVK तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इस खबर के सामने आने के बाद से हर कोई थलापति विजय को बधाई देता नजर आ रहा है। लेकिन इन सब के बीच पार्टी के एक पदाधिकारी की गिरफ्तारी ने विवाद खड़ा कर दिया है। अब इसको लेकर चिन्मयी श्रीपदा (Chinmayi Sripada) ने रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं चिन्मयी श्रीपदा ने इस मुद्दे पर क्या कहा है। (ये भी पढ़ें: दिग्गज निर्माता आरबी चौधरी को Thalapathy Vijay ने दी अंतिम विदाई, भावुक हुए फैंस)

Chinmayi Sripada on TVK Member Case

TVK के पदाधिकारी पर लगे गंभीर आरोप (Image Source: Reddit/ Pinterest)

चिन्मयी श्रीपदा ने दिया रिएक्शन

चेन्नई के कासिमेडु इलाके में TVK के ऑफिस बियरर पर नाबालिग बच्ची के साथ सेक्सुअल असॉल्ट का आरोप लगा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर पर चिन्मयी श्रीपदा ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है। चिन्मयी श्रीपदा ने लिखा कि 'जो आदमी ऐसे गंदे काम करते हैं, वो अक्सर वहां पहुंचने की कोशिश करते हैं जहां उन्हें ताकत और पहुंच मिल सके, ताकि अपने किए से बच सकें। TVK में एक व्यक्ति ने नाबालिग के साथ यौन अपराध किया। पार्टी को उसका सही तरीके से बैकग्राउंड चेक करना चाहिए था। अगर बदलाव का वादा करने वाले लोग भी ऐसी गलतियां करें, तो फिर बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उम्मीद बहुत कम रह जाती है।' इसके आगे उन्होंने लिखा 'कोई भी बार-बार ये नहीं कहना चाहता कि “सब एक जैसे हैं।”' (ये भी पढ़ें: सच हो गई Pooja Hegde की भविष्यवाणी, Thalapathy Vijay की जीत का किया था दावा)

चिन्मयी श्रीपदा का वायरल पोस्ट (Image Source: Chinmayi Sripada X)

TVK की जीत पर कही थी ये बात

इससे पहले चिन्मयी श्रीपदा ने TVK के चुनावी प्रदर्शन पर हैरानी जताई थी और इसे एक शानदार शुरुआत बताया था। उन्होंने सीधे तौर पर विजय या पार्टी का नाम लिए बिना, शुरुआती रुझानों में मिले जबरदस्त सपोर्ट पर रिएक्शन दिया था।

End of Feed