दिग्गज निर्माता आरबी चौधरी को Thalapathy Vijay ने दी अंतिम विदाई, भावुक हुए फैंस

RB Choudary Death: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता आरबी चौधरी को थलापति विजय ने अंतिम श्रद्धाजंलि दी है। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

RB Choudary Death: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता आरबी चौधरी (RB Choudary) की मौत की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। मंगलवार को उदयपुर में एक कार हादसे में उनका निधन हो गया। अब सभी लोग आरबी चौधरी को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने आरबी चौधरी को अंतिम श्रद्धांजलि दी है। उनका एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...(ये भी पढ़ें-सच हो गई Pooja Hegde की भविष्यवाणी, Thalapathy Vijay की जीत का किया था दावा)

Thalapathy Vijay pays tribute to RB Choudary

आरबी चौधरी को थलापति विजय ने दी श्रद्धांजलि (pic credit-twitter/instagram)

आरबी चौधरी को विजय ने दी श्रद्धांजलि

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता आरबी चौधरी का मंगलवार को उदयपुर में एक कार हादसे में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई और कई सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। थलपति विजय भी चेन्नई में उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वीडियो और तस्वीरों में विजय को आरबी चौधरी के पार्थिव शरीर पर माला चढ़ाते और उनके छोटे बेटे जीवा को गले लगाते देखा गया, जहां जीवा भावुक होकर रो पड़े। आरबी चौधरी ने विजय के करियर को बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। 1990 के दशक में जब विजय की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं, तब पूवे उनक्कागा ने उनकी किस्मत बदल दी। इस फिल्म को आरबी चौधरी ने प्रोड्यूस किया था और यह विजय के करियर की पहली बड़ी हिट साबित हुई।

End of Feed