Jana Nayagan Update: थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस फिल्म को लेकर हर दिन कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। ये फिल्म पोंगल के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास नहीं किया। तब से ही फिल्म के मेकर्स मुश्किलों का सामना कर रहे है। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे मेकर्स और भी ज्यादा परेशान हो गए है। फिल्म 'जन नायकन' रिलीज से पहले ही लीक हो गई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...- (ये भी पढ़ें-अमेजन प्राइम वीडियो ने विजय संग कैंसिल की 110 करोड़ रुपये की डील, मेकर्स की बढ़ी चिंता)
रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हुई जन नायकन (pic credit- jana nayagan poster)
रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हुई जन नायकन (pic credit- jana nayagan poster)
जन नायकन के मेकर्स को लगा झटका
थलापति विजय की फिल्म जन नायकन उनकी आखिरी फिल्म है, क्योंकि इसके बाद वे पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हो जाएंगे। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह था, लेकिन अब एक घटना ने फैंस को निराश कर दिया है। फिल्म का पांच मिनट लंबा क्लिप ऑनलाइन लीक हो गया है, जिसमें टाइटल क्रेडिट्स और विजय के कुछ सीन शामिल हैं। यह क्लिप तेजी से वायरल हो गया, जिससे फैंस काफी दुखी हैं। कई लोगों ने प्रोडक्शन हाउस KVN प्रोडक्शंस को टैग करते हुए लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि जो लोग इस लीक्ड प्रिंट को शेयर करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।- (ये भी पढ़ें-जन नायकन की रिलीज में देरी पर पवन कल्याण ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात)
कब रिलीज होगी 'जन नायकन'
बताते चलें कि थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज डेट पहले 9 जनवरी तय थी, लेकिन सेंसर बोर्ड ने कुछ सीन्स पर आपत्ति जताते हुए सर्टिफिकेट रोक लिया था। एक महीने की कानूनी लड़ाई के बाद मेकर्स ने फिल्म को रिवाइजिंग कमिटी को भेजने पर सहमति जताई। नई रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है। फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है। इसमें अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत और सत्यान सूर्यन की सिनेमैटोग्राफी है। लीक होने की घटना से फैंस काफी निराश हैं, जो पहले फिल्म के ऑफिशियल रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि विजय की ये फिल्म कब रिलीज होती है।
