Thalapathy Vijay के घर के बाहर घुटनों पर बैठा ये फैन, बोला- 'मैं जान भी दे सकता हूं...'

Vijay Fan Video: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय के फैन का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर सभी लोग भावुक हो गए हैं।

Vijay Fan Video: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने राजनीति के मैदान में झंडा गाड़ दिया है। विजय की पार्टी टीवीके (TVK) तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत का आंकड़ा अभी भी उसके पास नहीं है। इस बीच थलापति विजय के फैन का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस वीडियो पर...(ये भी पढ़ें-दिग्गज निर्माता आरबी चौधरी को Thalapathy Vijay ने दी अंतिम विदाई, भावुक हुए फैंस)

Thalapathy Vijay fan crying

थलापति विजय के लिए भावुक हुआ फैन (pic credit-instagram)

थलापति विजय के लिए भावुक हुआ फैन (pic credit-instagram)

विजय के फैन का वीडियो वायरल

थलापति विजय इन दिनों तमिलनाडु की राजनीति में लगातार चर्चा में बने हुए हैं। तमिलगा वेट्री कषगम (TVK) के चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। हाल ही में विजय ने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसी बीच विजय के घर के बाहर उनके एक भावुक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में फैन विजय के घर के बाहर घुटनों के बल बैठकर प्रार्थना करता नजर आया। मीडिया से बात करते हुए वह भावुक हो गया और रोते हुए कहा कि विजय ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया है और अब उन्हें सफलता जरूर मिलनी चाहिए। उसने कहा, 'मैं थलापति के लिए अपनी जान भी दे सकता हूं। वह जरूर मुख्यमंत्री बनेंगे। लोग और न्यूज चैनल कुछ भी कहें, लेकिन वही इस पद तक पहुंचेंगे। चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, वह आगे बढ़ते रहेंगे।'

End of Feed