साउथ मूवीज

Jai Hanuman Poster : रामनवमी के शुभ दिन पर रिलीज हुआ 'जय हनुमान' का पोस्टर , मेकर्स ने किया अद्भुत अनुभव का वादा

Jai Hanuman Poster : आज राम नवमी के दिन पार्ट 2 का पोस्टर सामने आया है। मेकर्स ने पार्ट 2 का एलान करते हुए पोस्टर साझा किया है पोस्टर साझा करते हुए प्रशांत वर्मा ने प्रशंसकों को राम नवमी की बधाई दी है।

Image

Jai Hanuman Poster

Jai Hanuman Poster : प्रशांत वर्मा निर्देशित फिल्म 'हनु मैन ' ने दर्शकों का दिल जीतते हुए सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। तेजा सज्जा ( Teja Sajja) की इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। प्रशांत वर्मा( Prashant Varma) ने राम मंदिर की स्थापना के दिन फिल्म के दूसरे पार्ट का एलान किया था। वहीं आज राम नवमी के दिन पार्ट 2 का पोस्टर सामने आया है। मेकर्स ने पार्ट 2 का एलान करते हुए पोस्टर साझा किया है।

तेजा सज्जा ( Teja Sajja) की सुपरहिट फिल्म 'हनु मैन' के अंत में हनुमान जी ने भगवान राम से वादा किया था। वह वादा क्या था इसकी जानकारी प्रशांत वर्मा अपनी अगली फिल्म में देने वाले हैं। आज रामनवमी के मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया है। पार्ट 2 का नाम 'जय हनुमान' रखा गया है। पोस्टर साझा करते हुए प्रशांत वर्मा ने प्रशंसकों को राम नवमी की बधाई दी है। प्रशांत ने सोशल मीडिया पर लिखा, "सभी को रामनवमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस पवित्र अवसर पर और भगवान राम के दिव्य आशीर्वाद के साथ, यह दुनिया भर के सभी दर्शकों से मेरा वादा है कि मैं आपको ऐसा अनुभव दूंगा।" पहले कभी नहीं और जीवन भर जश्न मनाने वाली यह फिल्म हम सभी के लिए खास होने वाली है।"

पोस्टर पर नजर डाले तो इसमें दो दिव्य हाथ नजर आ रहे हैं जिसके आस-पास रोशनी चमक रही है। एक हाथ भगवान राम का है वहीं दूसरा हाथ हनुमान जी का है। जिसपर लिखा है 'वचनं धर्मस्य रक्षणं ' पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हनुमान जी राम जी से वादा कर रहे हैं। पोस्टर रिलीज होते ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article