तमिल फिल्म निर्माता K Rajan ने की आत्महत्या, सदमे में है फिल्म इंडस्ट्री

K Rajan Dies: तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि तमिल निर्माता के राजन ने चेन्नई में अड्यार नदी में कूदकर अपनी जान दे दी है।

K Rajan Dies: तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तमिल फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता के राजन ने आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि निर्माता के राजन (K Rajan) ने चेन्नई में अड्यार नदी में कूदकर अपनी जान दी। वे 85 वर्ष के थे। के राजन को अपने बेबाक बयानों के लिए जाना-जाता था। के राजन की मौत की डिटेल्स अभी आना बाकी है। न्यूज18 तमिलनाडु ने के राजन की मौत की पुष्टि की है। निर्माता के निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। (इसे भी पढ़ें: Salman Khan ने 60 साल की उम्र में फ्लॉन्ट किए 6 पैक्स एब्स, पोस्ट में कही 'अकेले और तन्हा' होने की बात)

K Rajan Dies

तमिल निर्माता के राजन की आत्महत्या (Pic Credit: Instagram)

तमिल निर्माता के राजन ने की आत्महत्या

निर्माता के राजन की मौत की खबर सामने आने के बाद से ही तमिल फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने दुख जताया है। एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'दुखद खबर है। हमारी फिल्म बिरादरी के प्यारे सदस्य, प्रोड्यूसर के राजन सर की मौत की खबर सुनकर मैं बहुत हैरान और दुखी हूं। उनका आत्महत्या करके इस दुनिया को अलविदा कहना बेहद दुखद है। वे बहुत ही इज्ज़तदार इंसान थे। वो कभी भी सच कहने से पीछे नहीं हटते थे। यह बहुत ही परेशान करने वाली बात है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।' (इसे भी पढ़ें: PPAWD Box office Day 3: ओपनिंग वीकेंड में 20 करोड़ भी नहीं कमा पाई आयुष्मान खुराना की फिल्म, देखें आंकड़े)

एक्टर विशाल ने लिखा, 'अभी-अभी के राजन सर के निधन की खबर सुनी। सुनकर दुख हुआ कि उन्होंने आत्महत्या की। वे बेबाक बोलने वाले व्यक्ति थे। वे डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके थे। यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'

End of Feed