विजय वर्मा संग ब्रेकअप पर तमन्ना भाटिया का बेबाक बयान, बोले 'हमें जो चाहिए, वो हमारे अंदर...'

Tamannaah on breakup with Vijay: साउथ अदाकारा तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) कुछ दिनों से विजय वर्मा संग ब्रेकअप की खबरों के चलते हर ओर छायी हुई हैं। तमन्ना भाटिया बीती शाम अपनी नई फिल्म ओडेला 2 (Odela 2) के ट्रेलर लॉन्च के लिए मीडिया के सामने आई थीं, जहां उन्होंने विजय वर्मा का नाम लिए बिना ब्रेकअप पर बड़ी बात बोली, जिसे सुनकर सभी हैरान हैं।

Tamannaah on breakup with Vijay: साउथ अदाकारा तमन्ना भाटिया बीती शाम अपनी नई फिल्म ओडेला 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया से मुखातिब हुई। इस इवेंट पर तमन्ना भाटिया ने फिल्म से जुड़ी बातें तो की ही लेकिन उसके साथ-साथ विजय वर्मा संग हुए अपने ब्रेकअप पर भी जुबान खोली। मीडिया ने विजय वर्मा का नाम लिए बिना ही तमन्ना भाटिया से पूछा कि मुश्किल समय में कैसे काम लिया जाए, जिसका अदाकारा ने चौंकाने वाला जवाब दिया है। तमन्ना भाटिया का जवाब सुनने के बाद लोगों को ऐसा लग रहा है कि उन्होंने इशारा दे दिया है कि विजय से उनके सारे रिश्ते खत्म हो चुके हैं।

Tamanna Bhatia on Breakup WIth Vijay Verma

तमन्ना भाटिया ने कहा है, 'मुझे ऐसा लगता है कि जब भी जिंदगी में कोई परेशानी आती है तो दुख से तो गुजरना ही पड़ता है लेकिन हमें उस वक्त ये याद रखना चाहिए कि जो हम बाहर तलाश रहे हैं, वो सहारा हमारे अंदर ही होता है। हमें मुश्किल घड़ियों में लगता है कि कोई हमें सहारा दे दे लेकिन वो सहारा हमें अपने अंदर से भी मिल सकता है। मैं जो अब तक सीखा है वो ये कि हर मुश्किल का हल हमारे पास ही होता है, हमें उसे बाहर नहीं तलाशना चाहिए। अगर हम अपने अंदर झांक लें तो हर परेशानी का जवाब मिल जाएगा।'

End of Feed