SSMB29: महेश बाबू के पिता का किरदार निभाएगा ये धांसू एक्टर !! नाम जानकर होगी खुशी

R Madhavan in SSMB29: निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नई मूवी 'एसएसएमबी29' काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस मूवी में महेश बाबू के पिता के रोल के लिए आर माधवन को चुना गया है।

R Madhavan in SSMB29: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने अपनी नई फिल्म के लिए महेश बाबू के साथ हाथ मिलाया है। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की यह मूवी अभी प्रोडक्शन स्टेज में है। मेकर्स ने फिल्म का टाइटल फिलहाल 'SSMB29' रखा हुआ है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि एसएस राजामौली ने महेश बाबू के अपोजिट ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया है। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई है उनके अनुसार इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट में आर माधवन (R Madhavan) की एंट्री होती नजर आ रही है।

R Madhavan in SSMB29

एक्स पर कई रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि आर माधवन को इस फिल्म में महेश बाबू के पिता की भूमिका निभाने के चुना गया है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस मूवी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है और ना उन्होंने यह आर माधवन की भूमिका को कन्फर्म किया है। सुनने में यह भी आ रहा है कि मैडी इस भूमिका को निभाने में रूचि दिखा रहे हैं। अगर आर माधवन के हाथ यह मूवी लगती है कि महेश बाबू के पिता के रोल में उन्हें देखना काफी दिलचस्प होगा।

End of Feed