SSMB29: एसएस राजामौली इन दिनों अपनी 1000 करोड़ी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। 1 महीने के लिए इस फिल्म की शूटिंग ओडिशा के कोरापुट में चल रही है। इस शूटिंग सेट से कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। अब इस लोकेशन का शूटिंग शेड्यूल पूरा हो गया है। फैंस महेश बाबू की फिल्म का बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं। फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीद है। क्योंकि इस फिल्म का बजट काफी ज्यादा हाई है और इस फिल्म में दो बड़े सितारे भी नजर आने वाले हैं।
SSMB29
राजामौली का सिग्नेचर वाला पेपर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल पेपर पर लिखा है-
"डिअर कोरापुट, इतने अच्छे हॉस्पिटैलिटी के लिए दिल से धन्यवाद। ऐसे कई एडवेंचर्स की उम्मीद है। SSMB29 के सेट से प्यार। हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि यह पेपर राजामौली ने लिखा है या नहीं, लेकिन यह चर्चा का विषय बन गया है।
शूटिंग स्पॉट बनेगा ओडिशा
रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग कोरापुट जिले के सेमिलिगुडा ब्लॉक में तालामाली हिलटॉप में हुई है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान तीन लेयर की सुरक्षा दी गई है, लेकिन फिर भी शूटिंग सेट से कई वीडियो और तस्वीरें लीक हुई। ओडिशा के उपमुख्यमंत्री और अन्य लोगों ने SSMB29 टीम का स्वागत किया है और उनकी जमीन पर शूटिंग के लिए उनकी सराहना की है। साथ ही लोगों का मानना है कि ओडिशा अब शूटिंग स्पॉट भी बन सकता है। एसएस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म एसएसएमबी 29 दो पार्ट में रिलीज होने की उम्मीद है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म का पहला पार्ट 2027 में रिलीज होगा और दूसरा पार्ट 2029 में रिलीज होगा।
