Mahesh Babu-Priyanka Chopra's SSMB29: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म 'एसएसएमबी29' कई महीनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस मूवी के लिए एसएस राजामौली ने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही हैं। महेश बाबू के साथ पहली बार बड़े परदे पर ग्लोबर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में दिखाई देने वाली हैं। 'एसएसएमबी29' (SSMB29) को लेकर जो लेटेस्ट जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस मूवी के लिए महेश बाबू (Mahesh Babu) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को लेकर धमाकेदार डांस नंबर फिल्माया जाएगा।
Image Source: Instagram
'एसएसएमबी29' में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के बीच होगा एक डांस नंबर
Telugu Chitraalu की रिपोर्ट के मुताबिक एसएस राजामौली ने अब फिल्म 'एसएसएमबी29' में एक हाई एनर्जी फोक-स्टाइल डांस नंबर को फिल्माने का फैसला किया है। इस गाने में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी ऑनस्क्रीन दिखाई देगी। कथित तौर पर इस गाने को राजू सुन्दरन द्वारा कोरियोग्राफ किया जाएगा। गाने में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए दोनों एक्टर्स के फैन्स बेताब हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि एसएस राजामौली ने फिल्म के लिए दो और नए गाने और बड़े पैमाने पर एक्शन सीन्स को शूट करने की बड़ी प्लानिंग की है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल महेश बाबू के 50वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन पर मेकर्स फिल्म को लेकर आधिकारिक खुलासा करेंगे। इस मूवी में महेश बाबू को अब तक ना देखे गए अवतार में देखा जाएगा। इस मूवी का बजट 1000 करोड़ रुपये के लगभग बताया जा रहा है। इस मूवी को मेकर्स ने 2 पार्ट में रिलीज करने के फैसला किया था लेकिन बाद में उन्होंने सोचा कि 2027 में इसे एक फिल्म के तौर पर पेश किया जाए। इस मूवी में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के अलावा आर माधवन और पृथ्वीराज सुकुमारन को भी अलग-अलग भूमिकाओं में देखा जाएगा। एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी हर ताजा जानकारी के लिए पढ़ते रहिए टाइम्स नाउ नवभारत।
