Varanasi to Release in 2 Parts: साउथ इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) अपनी आने वाली फिल्म 'वाराणसी' पर खूब मेहनत कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले निर्माताओं ने इस मूवी का फर्स्ट लुक जारी कर फैन्स क उत्साहित कर दिया था। 'वाराणसी' में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) और ग्लोबल स्टारर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जोड़ी को बड़े परदे पर देखा जाएगा। 'वाराणसी' (Varanasi) को लेकर जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक एसएस राजामौली ने अपनी फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज करने का फैसला किया है।
Pic Credit: IMDb
2 पार्ट्स में रिलीज होगी फिल्म 'वाराणसी'
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'वाराणसी' को अब मेकर्स द्वारा 2 पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह फिल्म 3 घंटे से ज्यादा लंबी हो रही है। ऐसे में मेकर्स इसे दो पार्ट्स में एक्सटेंड करने जा रहे हैं। रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंदर' के लिए यह फॉर्मेट काफी सफल रहा है। एसएस राजामौली और उनकी टीम को लगता है कि यह लंबा फॉर्मेट अब उन्हें अच्छी कहानी पेश करने में मदद करेगा। (इसे भी पढ़ें: 2026 में 'कमाऊ पूत' साबित हुईं ये 6 फिल्में, 'धुरंधर 2' ने मिट्टी में मिला दिए सारे रिकॉर्ड)
मेकर्स को बिना चिंता के दर्शकों के बीच एक शानदार कहने की आदाजी भी मिल जाएगी। हालांकि यह कोई सीक्वल नहीं होगा। बात इतनी सी है कि मेकर्स एक ही फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज करेंगे। इन खबरों पर अभी तक निर्माताओं की ओर से ऑफिशियल घोषणा होनी अभी बाकी है।
एसएस राजामौली द्वारा फिल्म 'वाराणसी' का निर्देशन किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि 'वाराणसी' का बजट 1400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रकाश राज को अहम रोल में देखा जाएगा। फिल्म अगले साल यानी 2027 में 7 अप्रैल के दिन रिलीज होगी।
