SS Rajamouli के साथ जमकर थिरकी उनकी पत्नी Rama, वीडियो देख फैंस ने कहा-"कॉन्फिडेंस तो देखो..."

एसएस राजामौली अपनी हाई बजट वाली फिल्मों के लिए चर्चा में बने रहते हैं। जल्द ही निर्देशक 1000 करोड़ी फिल्म लेकर आने वाले हैं। इसी बीच एसएस राजामौली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एसएस राजामौली अपनी पत्नी के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

एसएस राजामौली अपनी हाई बजट वाली फिल्मों के लिए चर्चा में बने रहते हैं। जल्द ही निर्देशक 1000 करोड़ी फिल्म लेकर आने वाले हैं। इसी बीच एसएस राजामौली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एसएस राजामौली अपनी पत्नी के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

SS Rajamouli wife Rama

हाल ही में एसएस राजामौली अपने भतीजे सिम्हा की प्री-वेडिंग बैश में शामिल हुए। प्री-वेडिंग से बहुत सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी बीच उनका डांस वाला वीडियो तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में फिल्म निर्माता अपनी पत्नी रमा राजामौली के साथ मंच पर दिल खोलकर डांस कर रहे हैं। इस 17 सेकेंड के वीडियो में एसएस राजामौली अपनी पत्नी के साथ साउथ के गाने पर जमकर डांस कर रहे हैं। वहीं एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पत्नी का हाथ थामकर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस इस कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed