2027 में नहीं रिलीज होगी Priyanka Chopra-Mahesh Babu की Varanasi?

एस एस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म वाराणसी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। रिपोर्ट्स की मुताबिक फिल्म अप्रैल 2027 में रिलीज होगी। इस बीच फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

एस एस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म वाराणसी (Varanasi) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। खास बात तो ये है कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी अहम किरादर में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी धमाल मचाने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म अप्रैल 2027 में रिलीज होने वाली है। इस बीच रिलीज डेट को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-बिहारी महिलाओं और छठ पूजा पर विवादित बयान देने के बाद Yash Maheshwari ने मांगी माफी)

varanasi movie

वाराणसी की रिलीज पर संकट (pic credit-varanasi movie)

वाराणसी की रिलीज पर संकट

तेलुगु360 की रिपोर्ट के मुताबिक, एस एस राजामौली फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स और बाकी काम को पूरा करने के लिए और समय चाहते हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में काफी बड़े स्तर पर VFX का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में डायरेक्टर किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहते। रिपोर्ट के अनुसार, राजामौली VFX के सभी शॉट्स का काम देखने के बाद ही फिल्म की रिलीज को लेकर आखिरी फैसला लेंगे। वह चाहते हैं कि फिल्म का हर सीन उनकी उम्मीदों के मुताबिक तैयार हो। यही वजह है कि 7 अप्रैल 2027 की रिलीज डेट आगे बढ़ने की चर्चा हो रही है। हालांकि, जब तक मेकर्स कोई नया ऐलान नहीं करते, तब तक फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट 7 अप्रैल 2027 ही है।

End of Feed