Spirit: इंटरनेशनल सुपरस्टार डॉन ली से होगी प्रभास की ऑनस्क्रीन भिड़ंत, संदीप रेड्डी वांगा ने की तगड़ी प्लानिंग

Don Lee Join Hands for Prabhas Starrer Spirit: मशहूर निर्माता-निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्पिरिट' लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी को लेकर अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक प्रभास की 'स्पिरिट' कोरियाई सुपरस्टार डॉन ली की एंट्री होती नजर आ रही है।

Don Lee Join Hands for Prabhas Starrer Spirit: कोरियाई सुपरस्टार डॉन ली ने दुनिया भर में दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। 'ट्रेन टू बुसान' से लेकर 'मार्वल की इटर्नल्स' सहित डॉन ली ने कई फिल्मों में अहम रोल निभाया है। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक डॉन ली अब इंडियन सिनेमा में भी एंट्री करने जा रहे हैं। कोरियाई मीडिया के अनुसार डॉन ली को अब संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग कॉप ड्रामा फिल्म 'स्पिरिट' में देखा जाएगा। इस मूवी में डॉन ली (Don Lee) की ऑनस्क्रीन भिड़ंत प्रभास (Prabhas) से होती नजर आ सकती है।

Don Lee signs Prabhas's Spirit

Pics Credit: IMDb

प्रभास की 'स्पिरिट' में हुई डॉन ली की एंट्री

कोरियाई ड्रामा और एंटरटेनमेंट कमुनिटी मुको ने मंगलवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया कि डॉन ली ने इंडियन सिनेमा में एंट्री करने के लिए कमर कस ली है। ट्वीट के कोरियाई अनुवाद में लिखा था, 'संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्पिरिट' में 'बाहुबली' फेम फेमस एक्टर प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। यह एक डार्क-टोन्ड डिटेक्टिव क्राइम ड्रामा है। इस फिल्म में मा डोंग-सियोक का किरदार प्रभास द्वारा निभाए गए किरदार के अपोजिट होगा।'

End of Feed