Ram Charan Second Baby Announcement: साउथ स्टार राम चरण( Ram Charan) के घर में दिवाली पर डबल खुशियां आई हैं। दिवाली के मौके पर उनकी पत्नी ने दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर सुनाई। इस खुशी में पूरा परिवार एक साथ झूमता नजर आया । हाल ही में राम चरण और उनकी पत्नी उपासना ने एक वीडियो शेयर की है, जिसमें घर परिवार के लोग बधाई दे रहे हैं। दिवाली के मौके पर पूरा घर सजा हुआ है। और रिश्तेदार उपासना की झोली में गिफ्ट दे रहे हैं। उपासना ने इसे शेयर करते हुए बताया कि दिवाली पर हर चीज डबल हो गई। आइए आपको दिखाते हैं इस प्यारे से फ़ंक्शन की कुछ झलक।
Image Source: Instagram
राम चरण ( Ram Charan) और उपसाना( Upasana Kamineni) ने बेहद खास अंदाज में फैंस को यह खुशखबरी सुनाई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "यह दिवाली डबल वाली रही, डबल प्यार, डबल आशीर्वाद और डबल खुशियां"। वीडियो में देखा जा सकता है होने वाली माँ उपासना सोफ़े पर बैठी है और सभी रिश्तेदार उन्हें गिफ्ट के साथ बधाई दे रहे हैं। उपासना के साथ-साथ लोग राम चरण को भी गले लगा रहे हैं। दूसरी तरफ राम चरण के पिता और एक्टर चिरंजीवी मेहमानों को अटेंड करते दिखाई दे रहे हैं। घर में खुशियों का माहौल है और हर कोई मिठाई बाँट रहा है।
फैंस के कमेन्ट
इस पोस्ट पर सबसे पहले साउथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने कमेन्ट किया। उन्होंने लिखा कि माता-पिता को बधाई और क्लीन कारा को भी बधाई कि अब वह बड़ी बहन बन जाएगी। इसी के साथ बाकी फैंस भी कपल को बधाई दे रहे हैं और उनके होने वाले बच्चे की खुशियों के लिए दुआ कर रहे हैं।
10 साल बाद हुई थी पहली औलाद
बताते चले कि राम चरण और उपासना को शादी के 10 साल बाद पहली संतान हुई थी। 2023 में कपल ने अपनी बेटी क्लीन का स्वागत किया था। कपल ने अपनी बेटी को मीडिया और कैमरे से बचाकर रखा है। क्लीन पूरे 2 साल की हो गई है, हाल ही में कपल ने अपनी नन्ही बेटी का जन्मदिन भी मनाया था।
