Ram Charan की 'Peddi' को तेलंगाना में सिंगल स्क्रीन्स पर नहीं किया जाएगा रिलीज !! जानिए क्या है पूरा मामला

Ram Charan's Peddi in Trouble: राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' की रिलीज से पहले ही यह विवादों में फंसती नजर आ रही है। थिएटर मालिकों ने तेलंगाना में इस मूवी को सिंगल स्क्रीन्स पर रिलीज ना करने को बोला है।

Ram Charan's Peddi in Trouble: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) रिलीज होने से पहले ही मुश्किल में पड़ती नजर आ रही है। मेकर्स ने इस मूवी को दुनिया भर में पेश करने के लिए 4 जून का दिन चुना है। 'पेड्डी' को लेकर जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक तेलंगाना के सिंगल-स्क्रीन थिएटर मालिक इस मूवी को ना रिलीज करने की धमकी दे रहा हैं। सभी का कहना है कि जब तक निर्माता नई रेवेन्यू-शेयरिंग सिस्टम पर सहमति नहीं जताते हैं, तब तक यह तेलंगाना में सिंगल स्क्रीन्स पर यह फिल्म रिलीज नहीं होगी। यह मुद्दा सबसे पहले हैदराबाद में स्टार्ट हुआ था लेकिन अब यह पूरे राज्य में फैल रहा है। अब इसमें निजाम क्षेत्र के सभी एग्जीबिटर्स शामिल हो गए हैं। थिएटर मालिकों का कहना है कि बड़ी ऑपरेशनल कास्ट के चलते अब करंट रेंटल-बेस्ड मॉडल आर्थिक रूप से टिकाऊ नहीं है।

Ram Charan Peddi

राम चरण की 'पेड्डी' को नहीं मिल रहीं सिंगल स्क्रीन्स (Pic Credit: Instagram)

मुश्किल में पड़ी राम चरण की 'पेड्डी'

फिल्म इंडस्ट्री के मेंबर्स को पूरी उम्मीद है कि कई महीनों से चले आ रहे बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बाद राम चरण की 'पेड्डी' इनके लिए उम्मीद की किरण बन सकती है। मगर रिलीज होने से पहले ही यह मूवी तेलंगाना में एग्जीबिटर्स और प्रोड्यूसर्स के बीच एक बड़े विवाद का कारण बन गई है।

End of Feed