Singeetham Srinivasa Rao Death: भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव के निधन की खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक है। छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी समेत कई भाषाओं में काम किया और अपनी अलग तरह की फिल्मों से पहचान बनाई। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद सिनेमा जगत के कई बड़े नामों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद किया। जूनियर एनटीआर (Jr NTR), कमल हासन (Kamal Haasan), एसएस राजामौली (SS Rajamouli) और महेश बाबू (Mahesh Babu) समेत कई सितारों ने दिग्गज फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि दी।
साउथ के दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीताम श्रीनिवास राव का निधन, जूनियर एनटीआर से राजामौली तक ने दी श्रद्धांजलि (Image Source: X)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:जूनियर NTR और Janhvi Kapoor के अश्लील AI वीडियो पर भड़के विजय देवरकोंडा, चिरंजीवी भी गुस्से से हुए लाल
सिंगीथम श्रीनिवास राव का हुआ निधन
सिंगीथम श्रीनिवास राव का शनिवार रात चेन्नई में 94 साल की उम्र में निधन हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। उनका फिल्मी करियर छह दशक से ज्यादा समय तक चला। इस दौरान उन्होंने 60 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया और कॉमेडी, फैंटेसी, साइंस फिक्शन और ड्रामा जैसे अलग-अलग जॉनर में काम किया। इस खबर के सामने आने के बाद स्टार्स के साथ-साथ फैंस भी सिंगीथम श्रीनिवास राव के निधन पर दुख जताते हुए नजर आए।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:दिग्गज मलयालम एक्ट्रेस Savithri Sreedharan ने दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम
जूनियर एनटीआर ने बताया समय से आगे सोचने वाला फिल्ममेकर
जूनियर एनटीआर ने सिंगीथम श्रीनिवास राव के निधन पर दुख जताते हुए उनकी फिल्मों को याद किया। उन्होंने ‘आदित्य 369’ (Aditya 369), ‘पुष्पक विमानम’ (Pushpaka Vimanam) और ‘मयूरी’ (Mayuri) का जिक्र करते हुए उन्हें ऐसा फिल्ममेकर बताया, जो अपने समय से बहुत आगे सोचते थे। जूनियर एनटीआर ने कहा कि उनकी बनाई फिल्में कई पीढ़ियां गुजरने के बाद भी नई और प्रासंगिक लगती हैं। उन्होंने फिल्ममेकर के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कमल हासन ने खुद को बताया उनका स्टूडेंट
कमल हासन का सिंगीथम श्रीनिवास राव के साथ बेहद खास रिश्ता रहा है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। इनमें ‘अपूर्व सहोदररगल’ (Apoorva Sagodharargal), ‘माइकल मदना काम राजन’ (Michael Madana Kama Rajan), ‘पुष्पक विमानम’ (Pushpaka Vimanam) और ‘मुंबई एक्सप्रेस’ (Mumbai Xpress) जैसी फिल्में शामिल हैं। कमल हासन ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वह उन दोस्तों और शिष्यों में शामिल थे, जो सिंगीताम के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। उन्होंने फिल्ममेकर की जवानी और जिंदगी जीने के अंदाज को भी याद किया।
राजामौली और महेश बाबू ने भी दी श्रद्धांजलि
एसएस राजामौली ने सिंगीथम श्रीनिवास राव को याद करते हुए कहा कि उन्होंने एक पूरी पीढ़ी के फिल्ममेकर्स को प्रभावित किया। राजामौली ने खास तौर पर उनके प्रयोगों और कल्पना की तारीफ की। उन्होंने बताया कि सिंगीताम ने बिना संवाद वाली फिल्म बनाई, समय की यात्रा पर कहानी दिखाई और अलग-अलग जॉनर में शानदार काम किया। वहीं, महेश बाबू (Mahesh Babu) ने उन्हें भारतीय सिनेमा का दिग्गज बताया। उन्होंने कहा कि सिंगीताम असाधारण कल्पना, साहस और शानदार प्रतिभा वाले फिल्ममेकर थे और भारतीय सिनेमा हमेशा उनके योगदान का कर्जदार रहेगा।
