Shiva Rajkumar के बेहद करीब फटा पटाखा, बाल-बाल बचे एक्टर; Bail के प्रमोशनल इवेंट का वीडियो वायरल

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 7, 2026, 01:08 PM IST

Shivarajkumar Narrowly Escapes Firecracker Accident: कन्नड़ स्टार शिव राजकुमार के साथ एक प्रमोशनल इवेंट में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। एक्टर के बेहद करीब अचानक पटाखा फट गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

Shivarajkumar Narrowly Escapes Firecracker Accident: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार शिव राजकुमार(Shiva Rajkumar) इन दिनों अपनी फिल्म बेल (Bail) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। एक्टर फिल्म बेल के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। शिव राजकुमारइस फिल्म को हिट करवाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। इसी दौरान कर्नाटक के चित्रदुर्ग में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसने वहां मौजूद लोगों को कुछ पल के लिए डरा दिया। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Shiva Rajkumar Narrowly Escapes Firecracker Accident

हादसे में बाल-बाल बचे शिव राजकुमार (Image Source: Reddit/ IMDb)

बाल-बाल बचे शिव राजकुमार

एक्टर शिव राजकुमारएक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह शिव राजकुमारसे जुड़ी एक खबर है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। चित्रदुर्गा में ‘बेल’ के प्रमोशनल इवेंट में शिव राजकुमारकी मौजूदगी के दौरान अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को चौंका दिया। इवेंट के वेन्यू के एंट्रेंस के पास अचानक पटाखे फूट गए। एक्टर दर्शकों से मिलने पहुंचे थे और उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस वहां उनका स्वागत करने के लिए मौजूद थे। जैसे ही शिव राजकुमारएंट्रेंस की तरफ बढ़े, अचानक पटाखे फूट गए। इससे वहां मौजूद लोगों के बीच घबराहट और चिंता का माहौल बन गया। इस घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आए हैं और तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। हालांकि, इस घटना में शिव राजकुमारको कोई चोट नहीं लगी। स्थिति शांत होने के बाद उन्होंने अपना प्रमोशनल इवेंट जारी रखा।

End of Feed