साउथ मूवीज

Shah Rukh Khan के गाने Zinda banda पर मोहनलाल ने किया डांस, किंग खान ने वीडियो शेयर कर किया धन्यवाद

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 23, 2024, 03:22 PM IST

Mohanlal Dances on Shah Rukh Khan's Song Zinda Banda: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) के गाने जिंदा बंदा (Zinda Banda) पर साउथ सुपरस्टार मोहनलाल थिरकते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और एक्टर का धन्यवाद किया है।

Image

Shah Rukh Khan Praises Mohanlal for Dancing on Zinda Banda

Mohanlal Dances on Shah Rukh Khan's Song Zinda Banda: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था, फिल्म के गाने भी बड़ी हिट साबित हुए थे। इस बीच अब शाहरुख खान की फिल्म जवान के गाने जिंदा बंदा (Zinda Banda) पर साउथ सुपरस्टार मोहनलाल थिरकते नजर आ रहे हैं। जिंदा बंदा गाने पर मोहनलाल का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे शाहरुख खान ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। शाहरुख खान ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते ही लोग मोहनलाल के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने मोहनलाल का कहे दिल से धन्यवाद भी किया है।

मोहनलाल साउथ के उन चुनिंदा एक्टर्स में से हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग काफी अधिक है। उनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। शाहरुख खान ने भी उनके प्रति प्यार जाहिर किया है।

शाहरुख खान ने किया मोहनलाल का धन्यवाद

एक्टर शाहरुख खान ने मोहनलाल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'धन्यवाद मोहनलाल सर, इस गाने को अब मेरे लिए सबसे खास बनाने के लिए। काश मैंने इसे आपसे आधा भी अच्छा किया होता। लव यू सर और घर पर डिनर का इंतजार करूंगा। आप ओजी जिंदा बंदा हैं!' सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article