इस साउथ सुपरस्टार के साथ मिलाया Sanjay Leela Bhansali ने हाथ, योद्धा का किरदार करते आएगा नजर

Sanjay leela Bhansali Movie with Ramcharan : अब संजय लीला भंसाली की एक और फिल्म की खबर सामने आ रही है। इस नए प्रोजेक्ट में कोई और नहीं बल्कि साउथ सुपरस्टार रामचरण( Ramcharan) लीड किरदार में होंगे। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी जानकारी

Sanjay leela Bhansali Movie with Ramcharan : बॉलीवुड फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली( Sanjay Leela Bhansali) एक के बाद एक फिल्मों की लाइन लगाने वाले हैं। जब से आलिया भट्ट( Alia Bhatt) , रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) और विक्की कौशल( Vicky Kaushal) की फिल्म लव एंड वॉर( Love and War) की घोषणा हुई है तब से फैंस के बीच खासा बज देखने को मिल रहा है। अब संजय लीला भंसाली की एक और फिल्म की खबर सामने आ रही है। इस नए प्रोजेक्ट में कोई और नहीं बल्कि साउथ सुपरस्टार रामचरण( Ramcharan) लीड किरदार में होंगे। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी जानकारी

Sanjay leela Bhansali Movie with Ramcharan

खबरों के अनुसार अमीश त्रिपाठी की किताब, 'द लीजेंड ऑफ सुहेलदेव' ( The Legend suheldev) पर आधारित संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म हो सकती है । निर्माता की आगामी पैन-इंडिया फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली की टीम ने राम चरण से संपर्क किया था। सुपरस्टार ने पहले ही स्क्रिप्ट पढ़ ली है और अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वह फिल्म में सुहेलदेव बरहज नाम के एक राजपूत योद्धा का किरदार निभाते नजर आएंगे। रिपोर्ट बताती है कि आने वाले दिनों में इस बारे में आधिकारिक घोषणा भी होने की उम्मीद है।

End of Feed