Thalapathy Vijay का नहीं होगा तलाक, पत्नी Sangeetha Sornalingam ने वापस लिया केस

थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने कुछ समय पहले तलाक का केस कोर्ट में फाइल किया था, जिसमें नया मोड़ आ चुका है। खबरों की मानें तो संगीता सोरनलिंगम ने ये केस वापस ले लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • संगीता सोरनलिंगम ने वापस लिया तलाक का केस
  • टूटते-टूटते बच गया है थलापति विजय का घर
  • तृषा कृष्णन संग अफेयर के चलते रहते हैं चर्चा में

साउथ अभिनेता थलापति विजय किसी ना किसी वजह के चलते मीडिया में छाए ही रहते हैं। कभी तमिलनाडु में इलेक्शन जीतने की वजह से तो कभी अदाकारा तृषा कृष्णन संग अपनी नजदीकियों की वजह से वो लोगों का ध्यान आकर्षित करते ही रहते हैं। एक दफा फिर से वो मीडिया की खबरों का हिस्सा हैं। असल में थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने कुछ वक्त पहले उनके खिलाफ तलाक का केस किया था और ये कहा था कि विजय की हरकतों की वजह से उन्हें सामाजिक तिरस्कार का सामना करना पड़ा है। इस मामले में एक नया मोड़ आ चुका है और संगीता ने अपना केस वापस ले लिया है।

Thalapathy Vijay का नहीं होगा तलाक, पत्नी Sangeetha Sornalingam ने वापस लिया केस

Thalapathy Vijay का नहीं होगा तलाक, पत्नी Sangeetha Sornalingam ने वापस लिया केस

Sangeetha Sornalingam ने वापस लिया तलाक का केस

न्यूज एजेंसी एएनआई ने कुछ देर पहले ही एक ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी है कि संगीता ने अपनी तलाक की अर्जी को वापस ले लिया है और तमिलनाडु के सीएम सी जोसेफ विजय से अलग होने का निर्णय बदल लिया है। क्योंकि संगीता ने अपनी तलाक की अर्जी को वापस ले लिया है, जिस कारण कोर्ट ने इस तलाक केस को बंद करने का फैसला लिया है। अब संगीता और विजय का तलाक नहीं होगा।

End of Feed