सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। लंबे समय से साउथ एक्ट्रेस का नाम निर्देशक राज निदिमोरु संग सामने आ रहा है। अब एक्ट्रेस भी राज के साथ तस्वीरें शेयर करने से बिल्कुल भी नहीं हिचकती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर राज निदिमोरु संग तस्वीरें शेयर की थी, जो जमकर वायरल हुई थी। अब एक्ट्रेस की तस्वीरें पोस्ट करने के बाद राज निदिमोरु की पत्नी ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि उनकी पत्नी ने क्या लिखा है।
Samantha
हाल ही में निर्देशक की पत्नी श्यामली डे ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। बुधवार को श्यामली ने एक शांत मैजेस शेयर किया है। जिसमें उन्होंने उन सभी को आशीर्वाद और प्यार भेजा, जो उनके बारे में सोचते हैं, उन्हें देखते हैं, उनके बारे में सुनते हैं या किसी भी तरह से उनसे बातचीत करते हैं। हालांकि उन्होंने खास रूप से किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन पोस्ट का समय—उसी दिन का है जिस दिन सामंथा ने राज के कंधे पर अपना सिर रखते हुए एक सेल्फी पोस्ट की थी। श्यामाली ने अपने जन्मदिन, 3 अप्रैल, 2025 को पहले भी यही पोस्ट किया था। फोटो देखने के बाद फैंस ने दावा किया था कि जल्द ही कपल शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
इन फिल्मों में साथ किया काम
राज ने अभी तक पब्लिक्ली रूप से पुष्टि नहीं की है कि वे डेट कर रहे हैं। श्यामाली डे ने 2015 में राज निदिमोरू से शादी की थी, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि दोनों ने तलाक ले लिया है, लेकिन इसे ऑफिशल नहीं किया गया है। सामंथा और राज निदिमोरू 'सिटाडेल: हनी बनी' और 'द फैमिली मैन' जैसी सीरीज के लिए साथ काम कर चुके हैं। वही इन दिनों दोनों 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' को लेकर बिजी चल रहे हैं।
