रूमर्ड बॉयफ्रेंड राज निदिमोरु संग तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची सामंथा रुथ प्रभु, वीडियो देख फैंस ने कहा-"शादी कब है?"

Samantha Ruth Prabhu Reached Tirupati Balaji: सामंथा ने शनिवार को फिल्म निर्माता राज निदिमोरू के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर का दौरा किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस इस तस्वीरों को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीरों और वीडियो देखने के बाद फैंस पूछ रहे हैं कि वो शादी कब करने वाली हैं।

सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपने डेटिंग की अफवाहों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड और फिल्म निर्देशक राज निदिमोरु संग तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल तस्वीरों और वीडियो में दोनों को मंदिर के बाहर एक साथ देखा गया। सामंथा ने मंदिर में दर्शन के दौरान पीच कलर का सलवार सूट कैरी किया था। वहीं राज ने नेवी ब्लू शर्ट पहन था।

Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu

सामंथा रूथ प्रभु सलवार सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे। फैंस इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। साथ ही रूमर्ड कपल से पूछ रहे हैं कि वो कब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। राज निदिमोरू राज और डीके की जासूसी एक्शन-थ्रिलर सीरीज सिटाडेल: हनी बनी के सह-निर्देशक थे, जिसमें सामंथा लीड रोल में नजर आई थी। सामंथा ने दिसंबर 2023 में ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया।

End of Feed