Salaar Twitter and Fan Review: साउथ सिनेमा के जाने-माने कलाकार प्रभास (Prabhas) काफी लम्बे समय से एक ब्लॉकबस्टर मूवी के लिए तड़प रहे हैं। बाहुबली सीरीज के बाद से उनके खाते में एक भी ब्लॉकबस्टर मूवी नहीं आई है, जिस कारण उनके फैंस निराश हैं लेकिन सलार के साथ ये तड़प खत्म होने वाली है। फिल्म सलार का फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देखने के लिए पहुंचे दर्शक लगातार ट्विटर पर बता रहे हैं कि प्रभास की एक्शन ड्रामा एंटरटेनमेंट का परफेक्ट डोज है। दर्शकों के अनुसार साल 2023 का अंत सलार जैसी धांसू एक्शन मूवी से ही हो सकता था। जिन लोगों को प्रशांत नील की केजीएफ सीरीज पसंद आई थी, उन्हें सलार जरूर पसंद आएगी।
Salaar Twitter Review:
फिल्म सलार (Salaar) देखने के बाद एक दर्शक ने ट्विटर पर लिखा है, 'सलार देखते हुए मेरे रोंगटे खड़े हो गए। प्रभास एक बार फिर से मास एंटरटेनर बनकर सामने आए हैं। दुनिया की सारी कहानियां महाभारत जैसी ही हैं। सलार भी कुछ-कुछ वैसी ही है। प्रशांत नील का डायरेक्शन कमाल का है। प्रभास और पृथ्वीराज का कॉम्बो एंटरटेनमेंट की गारंटी है।'
तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'सलार ब्लॉकबस्टर मूवी है। इसमें सोलफुल म्यूजिक है और कमाल की स्टोरी है। प्रभास ने क्या कमाल का काम किया है।'
बताते चलें कि प्रशांत नील की केजीएफ 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, जिसके बाद से ही दर्शक सलार का इंतजार कर रहे थे। प्रशांत का डायरेक्शन अलग है और वो फिल्मों को बहुत बड़े स्तर पर शूट करते हैं। सलार को भी उन्होंने बहुत बड़े स्तर पर शूट किया है। वैसे आप फिल्म सलार देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
