Salaar: प्रभास (Prabhas) की फिल्म सालार (Salaar) 22 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाला है। फिल्म के जरिए प्रभास बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी करने वाले हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अब एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) ने इसको लेकर बड़ा अपडेट दे दिया है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म की डबिंग पूरी होने की खबर फैंस को दी है। अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म की डबिंग पूरी होने पर डबिंग स्टूडियो से अपनी फोटो शेयर की है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म को देखने के लिए फैंस में काफी ज्यादा एक्साइटमेंट है। हाल ही में फिल्म सालार का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है।
Prithviraj Sukumaran Completes Dubbing for Salaar
यह भी पढ़ें- khushi Kapoor-Agastya Nanda की ट्रोल पोस्ट लाइक करने पर बुरी फंसी Raveena Tandon, पोस्ट शेयर कर मंगनी पड़ी माफी
जिसे टोटल 150 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। जिससे मूवी की हाइप भी साफ हो गई है, सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि पूरे नॉर्थ इंडिया में सालार को लेकर काफी क्रेज है। आइए पृथ्वीराज सुकुमारन के इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
पांच भाषाओं में पूरी की सालार की डबिंग
एक्टर पृथ्वीराज सुकुमार नने इंस्टाग्राम पर अपने फोटो शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी है कि उन्होंने पांच भाषाओं, तेलुगु, कन्नड़, तमिल, हिंदी और मलयालम में फिल्म सालार के लिए डबिंग पूरी कर ली है। यह खबर सुनकर सालार का इंतजार कर रहे फैंस की बेसब्री और भी बढ़ गई है।
