Prabhas की सालार रिलीज के कुछ घंटों बाद ही HD प्रिंट में हुई लीक, मेकर्स को हुआ करोड़ों का नुकसान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 22, 2023, 02:17 PM IST

Salaar Leaked Online: प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म सालार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज के कुछ समय बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है। आप इस फिल्म को एचडी प्रिंट में अलग-अलग साइट्स से डाउनलोड कर सकते हैं।

Salaar Leaked Online: प्रभास (Prabhas) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सालार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील (Prashant Neel) ने किया है। प्रशांत को केजीएफ जैसी हिट फ्रैंचाइजी के लिए जाना जाता है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है। बाहुबली के बाद से प्रभास की कोई भी फिल्म को बड़ी सफलता नहीं मिली है। सालार को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। प्रभास के फैंस को उम्मीद है कि ये उनके करियर की हिट फिल्मों में से एक होगी।

End of Feed