Kantara Chapter 1 की तारीफ करते नहीं थक रहे रितेश देशमुख, ऋषभ शेट्टी को बताया "जादूगर"

Riteish on Kantara Chapter 1: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने साउथ फिल्मकार ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 देखी और वो इससे काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। रितेश देशमुख ने फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की तारीफ करते हुए कहा है कि ऋषभ शेट्टी किसी जादूगर से कम नहीं हैं।

Riteish on Kantara Chapter 1: रितेश देशमुख की हालिया रिलीज फिल्म कांतारा चैप्टर 1 बीते गुरुवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तभी से ये फिल्म सिनेमाघरों में शानदार कमाई कर रही है। मात्र 4 दिनों के अंतर कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है। फिल्म कातारा चैप्टर 1 लगभग हर भाषा में पसंद की जा रही है, जिस कारण इसकी सफलता अहम हो जाती है। हिन्दी भाषा में कांतारा चैप्टर 1 वरुण धवन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के सामने रिलीज हुई थी लेकिन फिर भी इसकी कमाई वरुण-जाह्नवी की फिल्म से ज्यादा बेहतर है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की सफलता का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि इसके बारे में मंझे हुए कलाकार सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहे हैं और इसकी तारीफ कर रहे हैं। फिल्म द्वारा की जा रही कमाई एक तरफ है और इसको मिलने वाली सराहना एक तरफ है। किसी भी फिल्मकार के लिए पैसों से ज्यादा उसकी फिल्म की सराहना अहम होती है।

Ritesh on Kantara chapter 1

बॉलीवुड सिनेमा के जाने-माने कलाकार रितेश देशमुख ने भी बाकी कलाकारों की तरह कांतारा चैप्टर 1 की तारीफ की है और इसे एक शानदार विजुअल एक्सपीरियंस बताया है। रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "आईमैक्स में कांतारा चैप्टर 1 को देखना एक कमाल का एक्सपीरियंस है। ऋषभ शेट्टी की परफॉर्मेंस कमाल की है। न केवल एक एक्टर के तौर पर बल्कि एक डायरेक्टर-राइटर के तौर पर भी ऋषभ शेट्टी कमाल के हैं। ऋषभ आपका काम आने वाली जनरेशन्स के लिए इंस्पायर करेगा।"

End of Feed