Retro OTT Release: साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज की फिल्म ‘रेट्रो’ 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह मूवी जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसकी घोषणा की है। आइए जानते हैं कि यह कब रिलीज होने वाली है।
Retro OTT Release
नेटफ्लिक्स ने सोमवार यानी 26 मई को घोषणा की कि सूर्या की फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इंस्टाग्राम पर नेटफ्लिक्स ने तारीख का भी खुलासा किया है। इस खबर को सुनकर फैंस के बीच खुशी का माहौल है और फैंस इस फिल्म को ओटीटी पर देखने का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।
इस दिन नेटफ्लिक्स पर आएगी फिल्म
सूर्या की फिल्म रेट्रो 31 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। नेटफ्लिक्स ने रेट्रो का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "एक पवित्र भाला। एक गुप्त पहचान। युगों के लिए एक गाथा। रेट्रो देखें 31 मई को तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में नेटफ्लिक्स पर।" इस फिल्म की कहानी को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। फिल्म ने पूरी दुनिया में 97.24 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, जबकि भारत में इसने 60.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
क्या है फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी की है, जो बचपन से ही अनाथ रहता है, लेकिन एक गैंगस्टर उनकी अच्छे से देखभाल करता है और उसे पालता है। जिसके बाद वो गैंगस्टार गिरी छोड़कर सिंपल लाइफ जीने लगता है और अपने प्यार को वापस पाने की कोशिश करता है। इस फिल्म में सूर्या और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आ रहे हैं। सूर्या और पूजा के अलावा इस फिल्म में जयराम, जोजू जॉर्ज, प्रशांत, सुजीत शंकर और अमरीन अबूबकर भी नजर आए।
