Kalki 2898 AD के रिलीज से पहले मेकर्स देंगे एक और बड़ा सरप्राइज, सुनते ही खुशी से झूम उठेंगे फैंस

Kalki 2898 AD: प्रभास की कल्कि 2898 AD का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने फैंस को 1और बड़ा सरप्राइज दिया है। 20 जून की शाम को प्रभास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया और लिखा, "भविष्य की एक और सवारी के लिए तैयार हो जाइए! #Kalki2898AD का ट्रेलर कल शाम 6 बजे रिलीज होगा।​

Kalki 2898 AD: प्रभास की कल्कि 2898 AD का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का 1 ट्रेलर और 1 गाना रिलीज हुआ है। अब बस फैंस इस फिल्म के रिलीज होने की राह देख रहे हैं। ट्रेलर में अपने फेवरेट सितारे को देखने के बाद फैंस और ज्यादा खुश हो गए है। अश्वत्थामा के किरदार में अमिताभ बच्चन की एक छोटी सी झलक ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है। इसी बीच मेकर्स ने फैंस को 1और बड़ा सरप्राइज दिया है। आइए जानते हैं क्या है वो सरप्राइज।

Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD

कब आएगा दूसरा ट्रेलर

20 जून की शाम को प्रभास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया और लिखा, "भविष्य की एक और सवारी के लिए तैयार हो जाइए! #Kalki2898AD का ट्रेलर कल शाम 6 बजे रिलीज होगा।" जैसे ही यह खबर सामने आई फैंस खुशी से झूम उठे और अपने सरप्राइज का इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-"प्रभास अन्ना के सभी फैंस आने वाले पागलपन के लिए एक साथ इकट्ठा हैं।" दूसरे ने लिखा, "सुबह 6 बजे तक रुक जाएंगे लेकिन शाम 6 बजे तक कैसे रुकेंगे। तीसरे ने कहा-प्रमोशन भाई, इसे ठीक से करो। अब मैंने बुज्जी को यहाँ नहीं देखा है।"

End of Feed