Raveena Tandon New South Movie: रवीना टंडन (Raveena Tandon) बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जिन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ दूसरी भाषाओं की फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस रवीना टंडन कुछ समय पहले साउथ एक्टर यश (Yash) के साथ फिल्म केजीएफ 2 (KGF 2) में नजर आई थीं। रवीना टंडन का इस फिल्म में छोटा लेकिन दमदार रोल था। अब एक बार फिर वो कन्नड़ सिनेमा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रही हैं। इस खबर के सामने आने के बाद रवीना टंडन के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि रवीना टंडन किस फिल्म में नजर आने वाली है।
रवीना टंडन के हाथ लगी साउथ की एक और फिल्म (Image Source: IMDb)
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:Indian 3 का फर्स्ट पोस्टर हुआ रिलीज, Kamal Haasan-शंकर ने शुरू किया काम
इस फिल्म में नजर आएंगी रवीना टंडन
एक्ट्रेस रवीना टंडन एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह रवीना टंडन की नई फिल्म को लेकर आया अपडेट है। रवीना टंडन ने कन्नड़ फिल्म ‘ए फॉर आनंद’ (A For Anand) की शूटिंग शुरू कर दी है। एमजी श्रीनिवास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शिवराजकुमार (Shivarajkumar) लीड रोल में हैं। एक्ट्रेस ने बुधवार को बेंगलुरु की प्रेसिडेंसी यूनिवर्सिटी में शूटिंग शुरू की। फिल्म की शूटिंग की शुरुआत के मौके पर एक कार्यक्रम रखा गया, जिसमें यूनिवर्सिटी के संस्थापक-अध्यक्ष डॉ. निसार अहमद ने रवीना टंडन को सम्मानित किया। इस फिल्म के जरिए रवीना टंडन और शिवराजकुमार पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं।
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:Fauzi Release Date: 2027 में इस दिन दस्तक देगी Prabhas की फिल्म, 'Spirit' में हो सकती है देरी
पहले भी कन्नड़ फिल्मों में किया काम
रवीना टंडन की कन्नड़ फिल्मों से पुरानी पहचान रही है। उन्होंने साल 1999 में आई फिल्म ‘उपेंद्र’ (Upendra) से कन्नड़ सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद लंबे समय तक वह इस इंडस्ट्री में नजर नहीं आईं, लेकिन साल 2022 में आई फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ से उन्होंने बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की। इस फिल्म में उन्होंने रमिका सेन का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब ‘ए फॉर आनंद’ के जरिए रवीना एक बार फिर कन्नड़ फिल्मों का हिस्सा बनने जा रही हैं।
