Raveena Tandon on KGF 3: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय स्टार यश (Yash) की फिल्म 'केजीएफ 3' (KGF 3) को लेकर कई तरह के अपडेट्स सामने आए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया है कि 'केजीएफ' के तीसरे पार्ट में यश को कास्ट नहीं किया गया है। इन खबरों पर अभी तक यश ने कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है लेकिन मेकर्स ने फिल्म में यश को रिप्लेस करने का मन बना लिया है। इसके अलावा बीते दिन मुंबई की सडकों पर स्पॉट हुईं रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने भी 'केजीएफ 3' को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है।
रवीना टंडन को स्पॉट करने के बाद जब पैपराजी ने एक्ट्रेस से 'केजीएफ 3' के बारे में पूछा कि ये कब आ रही है तो एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं कुछ नहीं बता सकती हूं कि ये कब आ रही है।' पैपराजी के दोबारा पूछने पर भी रवीना टंडन ने अपना जवाब नहीं बदला। रवीना टंडन ने बार-बार यही कहा कि वो 'केजीएफ 3' के बारे में कुछ नहीं बता सकती हैं।
इस दौरान रवीना टंडन काफी डैशिंग और स्टाइलिश लुक में दिखाई दीं। फैन्स को एक्ट्रेस का ये अवतार खूब पसंद आया वो उनकी तारीफ करते हुए कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपके जैसा खूबसूरत कोई नहीं है।' वहीं दूसरी ने लिखा, 'मैम आपको किसी की नजर ना लगे।' बता दें रवीना टंडन ने 'केजीएफ 2' में अहम भूमिका निभाई थी, जो दर्शकों को पसंद आई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 'केजीएफ 3' में रवीना टंडन की एंट्री होती या नहीं?
